BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के नोवा प्लांट में हादसा; पिघला आयरन डालते समय चार मजदूर झुलसे, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे कई सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित नोवा प्लांट में सोमवार देर रात एक हादसे में चार मजदूर पिघले हुए आयरन की चपेट में आकर झुलस गए। घटना सोमवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब प्लांट में पिघले लोहे को सांचे (लैडल) में डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिघला हुआ आयरन उछल गया और वहां काम कर रहे चार कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल श्रमिकों की पहचान नरेंद्र कोसले निवासी ग्राम भैंसबोर्ड (बिल्हा), चंद्रहंस निवासी भैंसबोर्ड, धर्मवीर निवासी बिहार और विनय कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों के चेहरे और शरीर के सामने का हिस्सा झुलस गया है। बिल्हा टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि, घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने तत्काल घायल श्रमिकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्लांट के वाहन टाटा पंच (क्रमांक सीजी10 बीयू 4351) से चालक पुष्कर भारद्वाज द्वारा चारों घायलों को बिलासपुर के प्रताप चौक स्थित कोर एंड केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल……

हादसे के बाद प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के बीच दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा पिघले आयरन को सांचे में डालने के दौरान हुआ। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते। इससे पहले भी जिले कई प्लांट में इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...