ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

SEX रैकेट का भंडाफोड़; संचालिका व ग्राहक गिरफ्तार..मकान में चल रहा था अनैतिक धंधा, 8 महिलाएं मिलीं; मोबाइल, नगदी और बाइक जब्त!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के थाना स्मृति नगर क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी में संचालित अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मकान से देह व्यापार संचालित करने वाली संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी। रेड के दौरान मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) निवासी विद्या विहार कॉलोनी, नेहरू नगर और ग्राहक अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर वार्ड क्रमांक 16, दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके पर मौजूद 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। बाद में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री और 5,500 रुपये नगद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत थाना स्मृति नगर में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...