BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नशा और हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने अवैध नशे और हथियारों के अंतर्राज्य नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती इलाके में की गई रेड के दौरान पुलिस ने एक युवक के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां और हथियार बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्वराज कुर्रे से करीब 1100 नशीली टेबलेट, एक ऑटोमेटिक पिस्टल, कारतूस और मैग्जीन जब्त की गई। पूछताछ में हथियारों की सप्लाई भोपाल निवासी धीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने भोपाल जाकर धीरेंद्र को भी एक पिस्टल और मैग्जीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...