BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, 16 से 30 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन..दो वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आमंत्रित किए गए आवेदन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार वार्ड क्रमांक 07 कालिका नगर और वार्ड क्रमांक 10 भक्त कंवर राम वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 16 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन ही रखी गई है, इसलिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित वेबसाइट https://www.e-bharti.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया है, जिससे आवेदन प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी। इस भर्ती से संबंधित सूचना आयुक्त नगर पालिका निगम बिलासपुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बिल्हा तथा एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को जानकारी मिल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....