ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला दिवस पर जागा स्वाभिमान; 13 साल पुराने दुष्कर्म मामले में महिला ने दर्ज कराई एफआईआर!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में दुष्कर्म का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ करीब 13 साल बाद एफआईआर दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने स्वर्णभूमि निवासी गोपाल गोयल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना के समय वह गर्भवती थी। फिलहाल महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी गोपाल गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता अनुसूचित जाति वर्ग से होने के कारण आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ-साथ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा सकी थी। हालांकि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों और महिलाओं के सम्मान से जुड़ी चर्चाओं के बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो... बिलासपुर में अवैध संबंध के शक में फल कारोबारी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत; रायपुर से दबोचा गय... निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल!