BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर SMART CITY नहीं..‘बदहाल सिटी’? वार्ड 49 के हालात खोल रहे पोल..मोहल्ले वालों की अपील आखिर कब सुनेगी सरकार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्मार्ट सिटी के नाम पर लाखों–करोड़ों की योजनाओं का दावा करने वाली बिलासपुर नगर निगम की हकीकत वार्ड नंबर 49 नाग–नागिन तालाब क्षेत्र बहतराई की हालत सामने आते ही सवालों के घेरे में आ गई है। यहां 40 से 45 वर्षों से बसे मोहल्लेवासियों को आज तक न तो पक्की गली मिली, न नाली, न सड़क, न ही मूलभूत सुविधाओं का समुचित लाभ। रहवासियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी तो दूर की बात है, मोहल्ले की गली तक बनी न होने से लोग रोजाना परेशान हैं। पूर्व पार्षद से बार–बार गुहार लगाने के बावजूद केवल बनेगा–बनेगा का आश्वासन मिलता रहा, लेकिन हालत जस की तस बनी है। लोगों का आरोप है कि नेता–मंत्री और अधिकारियों को जहां 6 माह के भीतर बंगले और सारी सुविधाएं मिल जाती हैं, वहीं आम नागरिक वर्षों बाद भी बुनियादी सुविधा के लिए लड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली बंद होने पर लाइन सुधारने के लिए मोहल्लेवासियों को 10–20 रुपये चंदा कर लाइनमैन को देना पड़ता है, तभी समस्या सुधरती है। वहीं मोहल्ले में लगे बोर को भी लोगों ने अपनी जेब से चंदा कर फिट कराया था, लेकिन अब निगम पानी का बिल वसूल कर रहा है।

रहवासियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के बीच उनके मोहल्ले की बदहाली पर किसी की नजर नहीं पड़ती। कुछ दिन पहले मंत्रीगण ने नेशनल हाईवे निरीक्षण तो किया, लेकिन शहर की अंदरूनी समस्याएं उन्हें दिखाई नहीं दीं। लोगों ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, निगम अधिकारियों और पार्षदगण से रोड–नाली, पानी–बिजली, सफाई और बीमारी से बचाव जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान की अपील की है। अब देखना यह होगा कि बहतराई के नाग–नागिन तालाब क्षेत्र के हजारों रहवासियों को कब तक राहत मिलेगी और क्या बिलासपुर सच में स्मार्ट सिटी कहलाने योग्य बनेगा या सिर्फ कागजों में ही स्मार्ट बना रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....