ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने वाला पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) मुलमुला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 82(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना मुलमुला क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को दामोदर गोसाई निवासी तिफरा, बिलासपुर के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के लगभग एक माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद पति दामोदर गोसाई, सास दीपावली गोसाई, ससुर गुरुशरण गोसाई और देवर खेमन गोसाई द्वारा दहेज कम लाने का ताना देते हुए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग की जाती थी तथा मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। पीड़िता ने बताया कि बाद में उसे मायके भेज दिया गया और दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल देने पर ही वापस ले जाने की बात कही गई। मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पति दामोदर गोसाई की पहले से शादी हो चुकी है और पहली पत्नी के रहते ही उसने दूसरी शादी कर ली थी, जिसकी जानकारी लड़की पक्ष को नहीं दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों दामोदर गोसाई (30), गुरुशरण गोसाई (55), दीपावली गोसाई (50) और खेमन गोसाई (28), सभी निवासी भैरव नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, उपनिरीक्षक फुलेश्वर सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, आरक्षक मनभावन पटेल और महिला आरक्षक श्वेता सिंह का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...