BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 156 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने का पूरा सेटअप पकड़ा गया…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘प्रहार’ अभियान के तहत कोटा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ग्राम गोबरीपाठ में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक महिला अपने घर से अवैध रूप से महुआ शराब तैयार कर बेच रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी ललिता जांगड़े (उम्र 40 वर्ष) के कब्जे से लगभग 156 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग होने वाले बर्तन, पाइप और गैस चूल्हा भी जब्त किया गया। जब्त शराब की कीमत करीब 31 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...