BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तखतपुर में ब्राउन शुगर का धंधा बेनकाब..3.74 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘प्रहार’ अभियान के तहत तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 75 हजार रुपये) बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तखतपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गेश गायकवाड (22 वर्ष) निवासी बड़े बाजार तखतपुर मोढे चौक के पास ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह नशीला पदार्थ अप्पू देवांगन (32 वर्ष) निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर से लिया था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की और उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अन्य राज्य से ब्राउन शुगर लाकर दुर्गेश को बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी अप्पू देवांगन के पास से 2000 रुपये बिक्री रकम और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21ए, 22ए और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य राज्यों से जुड़े सप्लायरों की तलाश भी की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...