ChhattisgarhRaftaar News Cg

एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले दो दोस्तों के शव; जन्मदिन की पार्टी के बाद हुई घटना!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में दो युवकों के शव पेड़ से लटके हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21 वर्ष), निवासी तेतला जिला रायगढ़ और शिवशरण कर्ष (22 वर्ष), निवासी कटंगपाली जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपक अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण को जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए कटंगपाली से लेने गया था। बताया जा रहा है कि रास्ते में उन्होंने अपने तीसरे दोस्त को उतार दिया, जिसके बाद दोनों युवक देर शाम तक साथ रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने शराब का सेवन किया था। आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद दोनों ने पेड़ पर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...