BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनदर्शन में गूंजीं आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश..मुआवजा, पेंशन, अवैध उत्खनन व सीमांकन सहित कई मामलों पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में नागरिकों ने जमीन, पेंशन, आवास, सीमांकन और अवैध उत्खनन सहित कई मुद्दों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। बेलगहना तहसील के ग्राम केंदाडांड निवासी गेंददास ने बताया कि उनकी जमीन दो वर्ष पहले नहर निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम कोटा को मामले की जांच कर तत्काल मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जनपद पंचायत बिल्हा के सरवनदेवी गांव की सरपंच ने नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन की शिकायत करते हुए बताया कि उत्खनन से नदी में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। कलेक्टर ने उप संचालक खनिज प्रशासन को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 56 निवासी शिवनाथ मिश्रा ने दो माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं बिल्हा तहसील के ग्राम खैरखुंडी की सरपंच ने पटवारी रामफल वस्त्रकार पर नशे की हालत में रहने और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगाया। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम भनेसर में पदस्थ रोजगार सहायक के खिलाफ भी फर्जी हाजिरी लगाने और ग्रामीणों से आवास योजना के नाम पर पैसे वसूलने की शिकायत प्राप्त हुई। कलेक्टर ने संबंधित जनपद पंचायत सीईओ को जांच के निर्देश दिए। जूना बिलासपुर निवासी श्रीमती जाम बाई पटनवार ने पांच वर्षों से सीमांकन नहीं होने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने एसडीओ बिलासपुर को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। तखतपुर विकासखंड के चिचिंरदा गांव के ग्रामीणों ने आनंदी बिल्डर द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को मामले की जांच के निर्देश दिए। बेलगहना तहसील के ग्राम कौनचरा निवासी नारायण पटेल ने वन अधिकार पट्टा दिलाने का आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार 60-70 वर्षों से भूमि पर काबिज है। कलेक्टर ने डीएफओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बंधवापारा बिलासपुर निवासी कुमारी साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना की मासिक किस्त 3 हजार रुपये से घटाकर 500 रुपये करने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवेदन भेजकर विचार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिल्हा तहसील के ग्राम सिलपहरी की महिला समूह ने पीडीएस भवन स्वीकृत करने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को जांच प्रस्ताव भेजने को कहा। सीपत तहसील के ग्राम दर्राभाटा निवासी कौशल्या बाई ने बंद निराश्रित पेंशन चालू करने के लिए आवेदन दिया, जिस पर समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं सिलपहरी की पार्वती केवट ने अपने तीन दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांग पेंशन, निराश्रित चावल और बैटरी चालित मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर हादसा; शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत...तीन दोस्त बाल-बाल... टीन शेड में दौड़ा करंट बना जानलेवा; सर्विस वायर में करंट फैलने से 47 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत! बिलासपुर; पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह आज: रेस्ट हाउस पचपेड़ी में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, विधाय... बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन: 4 घंटे में समंदर तक पहुंच बनाएगा नया कॉरिडोर; रायपुर–विशाखापट्टनम इ... बिलासपुर; बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर; सकरी बाईपास पर भीषण हादसा... ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक क... बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड से सटोरिया धराया; 14,500 रुपये जब्त, सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार! बारात में बवाल: बाजा बजाने को लेकर विवाद; लाठी-डंडों से हमला एक गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार! दुर्ग में धारदार हथियार से हमला: अवैध संबंधों के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब जब्त, आरोपी रंगे हाथ गि...