BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिरगिट्टी में सनसनीखेज मामला, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी के बेटे और युवा कांग्रेस नेता पर नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मार्च 2024 में यदुनंदन नगर निवासी, कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह के बेटे गौरव सिंह ठाकुर ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मोबाइल नंबर भी साझा हो गए। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका भरोसा जीता। किशोरी के अनुसार, अगस्त से आरोपी उसे घुमाने ले जाने लगा। दिसंबर में जब वह घर पर अकेली थी, तब युवक जबरन उसके घर पहुंचा और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसे चुप करा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और डर के माहौल में उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। छह नवंबर को भी आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। 11 नवंबर को दोबारा मिलने का दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर नाबालिग ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के साथ वह सिरगिट्टी थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और न्यायालय में

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....