BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिल्हा के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में भीषण आग; तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा क्षेत्र स्थित ग्राम अमेरी-अकबरी में संचालित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय प्लांट में कई श्रमिक काम पर तैनात थे। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। जब पूरा इलाका सो रहा था, उसी दौरान प्लांट की भट्ठियों के पास अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट प्रबंधन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस प्रशासन और प्लांट प्रबंधन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या सुरक्षा मानकों में चूक की आशंका जताई जा रही है। वहीं औद्योगिक सुरक्षा विभाग भी मामले की जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...