ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा; मोड़ पर अनियंत्रित कार दीवार से टकराई..तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। ग्राम बिनोरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृतकों की पहचान ग्राम काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत के रूप में हुई है। वहीं मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। सभी पांचों युवक कार (क्रमांक CG10 AF 2097) से बिलासपुर में प्लंबिंग का काम कर तखतपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बिनोरी मोड़ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी एक पक्की दीवार से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायलों के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया है। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!