Raftaar News Cg

नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप…..! बिलासपुर के अभिजीत ने जीता गोल्ड……? 

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) लखनऊ में चल रहे नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में छत्तीसगढ़ बिलासपुर के 17 वर्षीय अभिजीत सखूजा पिता आशीष कुमार सखूजा ने अंडर-19 सिंगल में गोल्ड मेडल प्राप्त कर बिलासपुर का नाम रोशन किया। बता दें, कि अभिजीत सखूजा 2016 से बैडमिंटन खेल रहा है। 2016 में क्लासिफिकेशन के लिए वे थाईलैंड गए, जहां से SL4 केटेगरी में क्लासिफाइड होकर लौटे। उसके बाद 2018 रुद्रपुर में पैरा नेशनल टूर्नामेंट में अभिजीत मेंस सिंगल प्रतियोगिता में उपविजेता (सिल्वर मेडलिस्ट) एवं मेंस डबल में उपविजेता (सिल्वर मेडलिस्ट) रहे। वे 2018 से लखनऊ एकेडमी में गौरव खन्ना के अंडर ट्रेनिंग कर रहे हैं। अभिजीत दुबई के बहरीन में आयोजित 2021 यूथ एशियन पैरा गेम्स में भारतीय बैडमिंटन टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रहे हैं। 29 नवंबर 2021 से 6 दिसंबर 2021 तक हुए यूथ एशिया कप पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 की प्रतियोगिता में बहरीन दुबई में आयोजित हुई। जिसमें अभिजीत ने डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट खेलते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। पिछले साल बहरीन में खेले गए यूथ एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल मिला था और युगांडा में सिल्वर मेडल मिला। आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देते हुए बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट से किसी भी प्रकार का मदद या सहयोग नहीं मिला बावजूद इसके वे अपनी प्रतिभा के बल पर लगातार बेहतर परफॉर्मेंस कर रहे हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...