BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, पुलिस की रेड..संचालक गिरफ्तार, तंबाकू फ्लेवर और नगदी सहित 55 हजार का सामान किया जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का से संबंधित उपकरण, तंबाकू फ्लेवर और नगदी सहित करीब 55 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी चकरभाठा उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता (39) पिता ओमप्रकाश गुप्ता निवासी होटल शिवा इन बोदरी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको कोल, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, एक कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में रखे सिगरेट व तंबाकू युक्त फ्लेवर तथा 5 हजार रुपये नगद जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...