BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

बिलासपुर; करैत सांप का कहर..नींद में सो रहीं दो मासूम बहनों को सांप ने डसा, 10 माह की बच्ची की मौत; 8 साल की बहन सिम्स में जिंदगी की जंग लड़ रही!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में सो रहीं लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी की दो मासूम बेटियों को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। हादसे में 10 महीने की नन्हीं रितु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 साल की महक की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 1 बजे हुई, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले करैत सांप ने दोनों बहनों को डस लिया। बच्चियों की तबीयत बिगड़ते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रितु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में महक को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। महक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और वह सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर... बिलासपुर में निर्माणाधीन मकान बना चोर का निशाना; रात में सोता रहा परिवार, सुबह गायब मिले गहने-मोबाइल...