ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत; गांव में पसरा मातम!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नारायणपुर थाना क्षेत्र के कलिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अपनी मां के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान 8 वर्षीय भाई नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को डूबता देख 11 वर्षीय बहन उसे बचाने के लिए तुरंत गहरे पानी में कूद गई। हालांकि तालाब की अधिक गहराई के कारण दोनों ही बच्चे पानी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। कुछ देर बाद दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!