BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नवोदय विद्यालय के छात्र की निमोनिया से मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मल्हार स्थित नवोदय विद्यालय के एक छात्र की निमोनिया से मौत हो गई। बीमारी बढ़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और हॉस्टल में अव्यवस्था का आरोप लगाया है। बेलगहना निवासी हर्षित यादव कक्षा 10वीं का छात्र था और कक्षा 6वीं से नवोदय के हॉस्टल में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, स्कूल से फोन कर बताया गया कि हर्षित की तबीयत खराब है। उसके पिता जयप्रकाश जब विद्यालय पहुंचे तो हर्षित की हालत गंभीर दिखी, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि उसे निमोनिया है। दवा देकर डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया, लेकिन अगले दिन उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। दोबारा अस्पताल ले जाने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर ध्यान दिया जाता तो हर्षित की जान बच सकती थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!