ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुर्ग में अफीम खेती के आरोप पर सियासत तेज..बिलासपुर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा..समोदा गांव में 10 एकड़ में अफीम की खेती का दावा, निष्पक्ष जांच और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिले के समोदा गांव में कथित तौर पर अफीम की खेती के खुलासे के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि दुर्ग जिले के समोदा गांव स्थित एक फार्म हाउस में करीब 10 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती का मामला सामने आया है। कांग्रेस का आरोप है कि यह खेती भाजपा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार के संरक्षण में कराई जा रही थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विनायक ताम्रकार भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भी पार्टी के एक प्रकल्प में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका कहना है कि सत्ता के संरक्षण के बिना इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती संभव नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद जुआ, सट्टा, शराब तस्करी और नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो यह साफ हो जाएगा कि नशे के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस ने गृह मंत्री से इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की भी मांग की है। इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!