ChhattisgarhRaftaar News Cg

पत्नी से विवाद के बाद 43 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान……

मनेन्द्रगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मनेन्द्रगढ़ मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 05, चितरंजन वार्ड में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अनिल रजक 43 वर्ष बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ के जांच अधिकारी मनीष तिवारी ने बताया कि मृतक शराब के नशे में था। वह दुर्गा विसर्जन की रैली में शामिल होना चाहता था, लेकिन पत्नी ने विवाद होने की आशंका से उसे रोक दिया। इसी बात से नाराज होकर अनिल ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल रजक ने इससे पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों की समझाइश के बाद उसने ऐसा कदम नहीं उठाया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...