ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान का फायदा उठाकर महिला के घर घुसा युवक, छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार..अश्लील मैसेज और फोन कॉल से पहले भी करता था परेशान!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जूटमिल थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले युवक को महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान शुभम यादव (27) पिता संतोष कुमार यादव, निवासी वार्ड नंबर 10 सोसायटी रोड बाराद्वार, थाना बाराद्वार जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता (29) ने 7 मार्च 2026 को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि करीब तीन वर्ष पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से शुभम यादव से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी, लेकिन बाद में आरोपी द्वारा अश्लील मैसेज और गाली-गलौज किए जाने पर महिला ने उससे संपर्क बंद कर दिया। इसके बावजूद आरोपी लगातार पीड़िता और उसके घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर उसे परेशान करता रहा। शिकायत के अनुसार 7 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता का पति बच्चों को लेने स्कूल गया हुआ था और वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर बाहर आई तो देखा कि शुभम यादव घर के हाल में घुस आया है। महिला द्वारा उसे बाहर जाने के लिए कहा गया तो आरोपी ने धक्का देकर गंदी नीयत से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पीड़िता ने शोर मचाया और अपने पति को फोन करने लगी। इस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/2026 के तहत धारा 331(1), 74, 75(1) और 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जूटमिल और पुलिस लाइन स्टाफ के साथ बाराद्वार में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...