BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रक्षक ही निकला भक्षक…बिलासपुर में पिता की शर्मनाक करतूत!

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा ने अचानक नवजात को जन्म दिया, जिसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे करीब आठ माह की गर्भवती पाया। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसके सौतेले पिता ने ही लंबे समय तक उसका दुष्कर्म किया। मामला उजागर होते ही आरोपी फरार हो गया और भेष बदलकर शिवरीनारायण मेले में छिपा रहा। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल