BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन; केंद्र सरकार का पुतला फूंका..घरेलू सिलेंडर में 60 और कमर्शियल में 115 रुपये बढ़ोतरी का विरोध!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बिलासपुर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण इकाई के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नेहरू चौक में एकत्रित हुए और गैस की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस हर घर की बुनियादी जरूरत है और लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों को महंगाई बढ़ाने वाला बताते हुए जमकर नारेबाजी की और गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस मौके पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित शहर और ग्रामीण कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करने का प्रयास भी किया। हालांकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर पहले से तैनात रहा, जिसके कारण पुतला दहन पूरी तरह नहीं हो सका। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं तो पार्टी आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करेगी और आम जनता की आवाज को सड़कों से लेकर सदन तक उठाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....