BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग का कहर, 35 लोग बीमार..उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत, मस्तूरी व पामगढ़ अस्पताल में भर्ती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में एक शादी समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग की आशंका से हड़कंप मच गया। समारोह में शामिल करीब 35 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत होने पर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुकुंदपुर निवासी मंगलु पैकरा के घर उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शनिवार को घर में हरदियाही (हल्दी) का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद रात में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया और अपने-अपने घरों में आराम करने चले गए। रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद शादी समारोह में शामिल लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। एक-एक कर महिलाएं, पुरुष और बच्चे उल्टी-दस्त, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत करने लगे। कुछ ही देर में कई लोगों की हालत खराब हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कुछ मरीजों को पामगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 27 लोगों को मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों का तत्काल इलाज शुरू किया। समय पर उपचार मिलने से सभी मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है और फिलहाल किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शादी समारोह में परोसे गए भोजन के कारण फूड पॉइजनिंग की स्थिति बनी। स्वास्थ्य विभाग मामले की जानकारी लेकर आगे की जांच की तैयारी कर रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...