BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत में नहर निर्माण पर सवाल; घटिया काम का आरोप, सरपंच ने सिंचाई विभाग से की जांच की मांग..पानी का छिड़काव नहीं, घटिया पिचिंग से बन रही नहर, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सीपत में सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे नहर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरपंच मनीषा वंशकार ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए सिंचाई विभाग से तत्काल जांच कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सीपत से बरेली की ओर जाने वाली छोटी नहर में पिचिंग व सीसी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सरपंच का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सीसी कार्य के दौरान पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा, जिसके कारण नहर का निर्माण गुणवत्ता विहीन हो रहा है और भविष्य में इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। सरपंच मनीषा वंशकार ने इस संबंध में सिंचाई विभाग के उप संभागीय अधिकारी को पत्र लिखकर पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सरपंच ने यह भी मांग की है कि जांच के बाद जारी आदेश की भौतिक प्रति ग्राम पंचायत सीपत को उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्राम पंचायत द्वारा निगरानी समिति बनाकर आगे भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि विभाग जल्द ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!