ChhattisgarhRaftaar News Cg

एकलव्य विद्यालय में 12 के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा “मिस यू मैम, मिस यू भाई”

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पत्थरी डीह में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हिमांशु नेताम (17 वर्ष) निवासी ग्राम भालूचूआ, मगरलोड के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें हिमांशु शामिल नहीं हुआ। जब साथी छात्र उसके कमरे में पहुंचे तो उन्होंने उसे पंखे से लटका देखा। तुरंत हॉस्टल स्टाफ और छात्रों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर केरेगांव थाना प्रभारी टूमन लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। छात्र के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को दो-तीन चिट्ठियां मिली हैं, जिनमें “मिस यू मैम, मिस यू भाई” लिखा हुआ है। पुलिस ने चिट्ठियों को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी टूमन लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, DSP मीना साहू ने कहा कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से विद्यालय परिसर में शोक का माहौल है। छात्र और शिक्षक दोनों ही हिमांशु की मौत से स्तब्ध हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल