BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत में होली विवाद ने लिया उग्र रूप; लकड़ी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, कई घायल..थाने को ग्रामीणों ने घेरा..दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ई में होली के दौरान लकड़ी को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को बड़ा रूप ले गया। मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत के बाद जब पीड़ित पक्ष थाना जाने निकला, तो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। मामले में सीपत पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मड़ई निवासी सनत कुमार साहू (45 वर्ष) पिता तिहारु साहू ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 मार्च की रात करीब 11:30 बजे उनका बड़ा भाई उदित नारायण साहू घर के पास रखी लकड़ियों की रखवाली कर रहा था। होलिका दहन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा लकड़ी उठाने की आशंका के चलते वह वहां मौजूद था। इसी दौरान गांव के अनुज सोनझरी, सुनील सोनझरी और यशवंत सोनझरी वहां पहुंचे और जबरन लकड़ी ले जाने लगे। उदित नारायण साहू द्वारा मना करने पर तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर सनत कुमार साहू बाहर आए और समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि सुनील सोनझरी ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया, जबकि अनुज और यशवंत सोनझरी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए छोटे भाई देव कुमार साहू को भी आरोपियों ने बेल्ट और लाठी से पीट दिया, जिससे दोनों भाइयों को सिर, हाथ, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच फिरत राम अनंत को फोन पर दी। अगले दिन 4 मार्च को अपने भाई के साथ थाना सीपत पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अनुज सोनझरी, सुनील सोनझरी और यशवंत सोनझरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

अपराध कायमी के बाद जान से मारने की धमकी….

इधर पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी युवक होली के दिन फिर उनके घर पहुंचे और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष थाना जाने के लिए निकला, लेकिन आरोप है कि भाठापारा में आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और आरोपियों तथा मोहल्ले के लोगों के बीच जमकर झड़प हो गई और लाठियां चलीं, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मौके से राजकुमार सोनझरी और रामनारायण सोनझरी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को पीटा…..

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पुलिस पर कार्रवाई का आरोप लगाया। भाठापारा स्थित सोनझरी मोहल्ले की महिलाओं और पुरुषों ने गुरुवार को सीपत थाना पहुंचकर घेराव किया और विरोध जताया। उनका आरोप था कि टीआई गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम खम्हरिया निवासी व्यवसायी संतोष गोयल को पुलिस वाहन में बैठाकर मारपीट की और लाठीचार्ज किया, जिससे कई महिला और पुरुष घायल हो गए। मोहल्लेवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस टीम में महिला पुलिसकर्मी नहीं थीं, इसके बावजूद महिलाओं के साथ मारपीट की गई। थाना घेराव की सूचना मिलते ही डीएसपी लालचंद मोहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी लालचंद मोहले ….

डीएसपी लालचंद मोहले ने बताया कि मामले में ग्राम मड़ई के ही पीड़ित सनत कुमार साहू द्वारा अपराध दर्ज कराया गया हैं। जब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची तो मोहल्लेवासियों के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया। पुलिस टीम ने किसी से मारपीट नहीं की हैं, मोहल्लेवासियों द्वारा लगाया जा रहा आरोप झूठा हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!