BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में रंगपंचमी पर खौफनाक वारदात; नशे में धुत पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट..सिर पटककर हत्या,आरोपी फरार, पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रंगपंचमी के दिन बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेहरू नगर स्थित MIG-33 में रहने वाली महिला की उसके ही पति ने मारपीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पुष्पलता यादव (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नेहरू नगर MIG-33 में अपने पति युवराज यादव (43 वर्ष) के साथ रहती थी। युवराज यादव मूल रूप से कोटा के मोहनभाठा का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर लगभग 1 बजे मकान मालकिन किराये का घर खाली करने की बात कहने के लिए उनके घर पहुंची थी। इसी बात को लेकर घर के अंदर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवराज यादव उस समय नशे की हालत में था और उसने पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान आरोपी पति ने पत्नी को मारते-पीटते घर के अंदर बाथरूम के पास ले जाकर उसका सिर जोर से पटक दिया। इससे महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!