ChhattisgarhRaftaar News Cg

साड़ी का पल्लू बाइक में फंसने से शिक्षिका की जान गई!

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) एक दर्दनाक सड़क हादसे में वरिष्ठ शिक्षिका की मौत हो गई। वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका मर्सी बचइया (48) की उस समय जान चली गई जब उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये में फंस गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं। जानकारी के अनुसार मर्सी बचइया रोज की तरह अपने बेटे के साथ बाइक से स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंस गया। पल्लू के खिंचने से संतुलन बिगड़ गया और वे अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्ग के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगने के कारण इलाज के दौरान शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। इस घटना से स्कूल परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!