ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ईदगाह की दीवार की पुताई को लेकर विवाद, प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई में मोहर्रम पर्व के दौरान ईदगाह परिसर की दीवारों की पुताई और रंग-रोगन को लेकर हुए विवाद में प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को लाल मैदान, सेक्टर-06 भिलाई स्थित ईदगाह परिसर में मोहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान दीवारों की पुताई और रंग-रोगन के मुद्दे पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने प्रार्थी पर हत्या की नीयत से हमला कर दिया और घटना के बाद फरार हो गया। घटना की सूचना पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 323/2026 के तहत धारा 109(1), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तथा वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम परवेज उर्फ राजा (41 वर्ष), निवासी सेक्टर-06 भिलाई नगर के रूप में हुई है।  पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान शांतिपूर्ण और कानूनी माध्यम से करें तथा किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!