ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

होली में कुत्ते पर क्रूरता; रंग डालकर बेरहमी से पीटा..वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) होली के दौरान एक बेजुबान कुत्ते के साथ क्रूरता करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी क्षेत्र के ग्राम धनियाडोली निवासी आकाश साहू (20) ने 6 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 4 मार्च को होली मनाने के दौरान कुछ युवकों ने एक कुत्ते को जबरन कपड़ा पहनाकर उसके ऊपर रंग-गुलाल और कलर स्प्रे डाल दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कुत्ते की आंख और मुंह में भी रंग डाल दिया और डंडे, हाथ व मुक्कों से उसकी पिटाई की। पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों में आक्रोश फैल गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तरुण कुमार साहू, लक्ष्मण साहू और प्रकाश साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और डीएसपी लोरमी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तरुण कुमार साहू (20) और लक्ष्मण साहू (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!