ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर 40 लाख की ठगी; आईडीबीआई बैंक का कर्मचारी गिरफ्तार..दूसरे मामले में भी बैंककर्मी पकड़ा गया!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बैंक ग्राहकों की जमा राशि का गबन करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बैंककर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राहकों से विश्वास में लेकर ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर लाखों रुपये निकाल लिए थे। पुलिस के अनुसार प्रार्थी नरेन्द्र वर्मा ने थाना धरसींवा में शिकायत दर्ज कराई कि उसका तथा उसकी पत्नी मनीषा वर्मा का चरौदा स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में खाता है। दोनों खातों में कुल 40 लाख रुपये जमा थे। वर्ष 2023 में इन पैसों को फिक्स डिपॉजिट कराने के उद्देश्य से उन्होंने बैंक कर्मचारी राजा खुंटे को राशि दी थी। बताया गया कि आरोपी ने आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपि और फिक्स डिपॉजिट खोलने के लिए ब्लैंक चेक मांगे थे। विश्वास में आकर दंपत्ति ने दो ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कर उसे दे दिए। आरोपी ने उन्हें फिक्स डिपॉजिट की पावती भी दे दी। 2 मार्च 2026 को जब नरेन्द्र वर्मा ने निजी जरूरत के लिए फिक्स डिपॉजिट तोड़ने की बात कही, तब आरोपी ने पैसों में गड़बड़ी होने की बात कही। इसके बाद दंपत्ति बैंक पहुंचे और खाते की जानकारी ली। बैंक स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर आरोपी ने विभिन्न तिथियों में खाते से कुल 40 लाख रुपये निकाल लिए हैं। मामले की शिकायत पर धरसींवा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जांच करते हुए दस्तावेजों और बैंक स्टेटमेंट का परीक्षण किया। साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी राजा खुंटे को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

दूसरे मामले में भी गिरफ्तारी…..

इसी तरह के एक अन्य मामले में पुलिस ने दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गोवर्धन प्रसाद दीवान और उनकी पत्नी के खाते से 8.70 लाख रुपये तथा स्वाति वर्मा के खाते से 7 लाख रुपये, इस प्रकार कुल 15.70 लाख रुपये का गबन किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

01. राजा खुंटे (35 वर्ष), निवासी ग्राम जुनवानी थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार,

02. दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी (30 वर्ष), निवासी ग्राम टेंगाभाठा थाना बेरला, जिला बेमेतरा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!