ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 लाख रुपये का माल बरामद!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एनआरवीएस स्टील लिमिटेड प्लांट में हुई संगठित चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में प्लांट के कर्मचारियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी किए गए 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप और एक ईको वाहन समेत कुल 9.08 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने 6 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि प्लांट के स्क्रैप यार्ड से लगभग 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप चोरी हो गया है, जिसकी कीमत करीब 1.08 लाख रुपये आंकी गई है। शिकायत के आधार पर पूंजीपथरा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का माल जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है और उसे बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर और लोडर चालक ने ट्रेलर चालक तथा अन्य साथियों के साथ मिलकर स्क्रैप पाइप को फ्लाई ऐश (डस्ट) के भीतर छिपाकर प्लांट से बाहर निकाला। बाद में पाइप को गेरवानी और तराईमाल क्षेत्र में ले जाकर जंगल में छिपा दिया गया था। आरोपियों की योजना चोरी के माल को बेचकर रकम आपस में बांटने की थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तराईमाल जंगल से 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप तथा चोरी में इस्तेमाल ईको वाहन बरामद किया। बरामद सामग्री की कुल कीमत 9 लाख 8 हजार रुपये बताई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) (संगठित अपराध) भी जोड़ दी है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में चोरी, गबन और अंदरूनी मिलीभगत से होने वाले अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा संगठित अपराध में शामिल लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी नंदकिशोर विश्वकर्मा (23 वर्ष), राजेश कुमार पटेल (21 वर्ष), करन श्रीवास (22 वर्ष), दीपक कुमार कश्यप (24 वर्ष), बृज कुमार खटकर (26 वर्ष)। बरामदगी 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप – 1.08 लाख रुपये, ईको वाहन – 8 लाख रुपये, कुल बरामदगी – 9.08 लाख रुपये।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...