BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; व्यापार विहार में अनाज व्यापारी की कार से 8 लाख पार, CCTV में कैद हुई उठाईगिरी..दुकान बंद करते समय कार पर रखा था रुपयों से भरा बैग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) व्यापार विहार स्थित छोटी पार्किंग के पास शनिवार रात अनाज व्यापारी की कार से आठ लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया गया। उठाईगिरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह के मुताबिक अजय अग्रवाल की व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास अनाज की दुकान है। शनिवार रात करीब 8:30 बजे वे अपने बेटे और कर्मचारियों के साथ दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आठ लाख रुपये से भरा बैग अपनी कार पर रख दिया और शटर में ताला लगाने लगे। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और व्यापारी व उनके बेटे का ध्यान दूसरी ओर होने का फायदा उठाते हुए कार से रुपयों से भरा बैग निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद जब व्यापारी कार के पास पहुंचे, तब उन्हें बैग गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंच गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

संदिग्धों से हो रही पूछताछ…….

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और फुटेज के आधार पर युवक की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल