BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में बिजली बिल बकायादारों पर बिजली विभाग की सख्ती, 81 कनेक्शन काटे..46 उपभोक्ताओं से 5.09 लाख रुपए की वसूली!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सकरी उपसंभाग में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 81 बकायादार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए, जबकि 46 उपभोक्ताओं से कुल 5 लाख 9 हजार 828 रुपए की बकाया राशि वसूली गई। यह कार्रवाई बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अंबष्ट के निर्देश और अधीक्षण यंत्री सुरेश कुमार जांगड़े के मार्गदर्शन में की गई। विद्युत विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बकाया वसूली और लाइन विच्छेदन के लिए कुल 8 टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान असमा कॉलोनी के 7 कनेक्शन काटे गए, जिन पर कुल 15 लाख 36 हजार रुपए से अधिक की बकाया राशि थी। इसके अलावा ग्राम मेंड्रा के राजकुमार पर 83,974 रुपए, संस्कृति विहार की साधना सूर्यवंशी पर 64,731 रुपए, पंकज कुमार पर 62,164 रुपए, असमा सिटी के राजेश वर्मा पर 51,006 रुपए, सकरी की पूजा साहू पर 44,233 रुपए और श्यामा साहू पर 44,016 रुपए का बकाया पाया गया। इसी तरह ग्राम सईदा के दीपक कुमार सूर्यवंशी पर 40,837 रुपए, सागरदीप के अनिल कुमार गुप्ता पर 39,120 रुपए, ग्राम सईदा की श्याम बाई पर 37,458 रुपए, रामा लाइफ सिटी के तरुण कुमार त्रिवेदी पर 37,116 रुपए तथा सकरी के परदेशी पर 35,779 रुपए बकाया मिलने पर उनके कनेक्शन भी विच्छेदित किए गए। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है, वे जल्द भुगतान करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कार्यपालन यंत्री सिटी विजिलेंस सी.पी. गढ़ेवाल, एस.के. मुख्तार, श्रीमती पूर्णिमा सिंह, अनुपम सरकार, सहायक यंत्री प्रमोद कुमार चौबे, जीतेश दिव्य, वरदान खलखो तथा कनिष्ठ यंत्री कुमारी कंचन खूंटे सहित सकरी उपसंभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...