BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी; लालखदान चौक पर मारपीट, तोरवा पुलिस ने 3 बदमाशों को दबोचा…गुटबाजी कर दंगा कर रहे युवकों पर BNS की धारा के तहत मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में बीच सड़क गुंडागर्दी और मारपीट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना लालखदान चौक की है, जहां देर रात कुछ युवक आपस में मारपीट और हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे लालखदान चौक के पास कुछ युवक गुट बनाकर आपस में मारपीट कर रहे थे। सड़क पर हो रहे इस हंगामे से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलने पर तोरवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जय कुमार केवंट (23 वर्ष) निवासी सतबिहिनिया मंदिर के पास तोरवा, नंदकिशोर यादव (30 वर्ष) निवासी लालखदान तोरवा और शोभित निषाद (19 वर्ष) निवासी हेमुनगर तोरवा शामिल हैं। पुलिस ने मामले की तस्दीक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 194(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल