ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पारिवारिक झगड़ा बना खून-खराबे की वजह; बच्चे को अस्पताल ले जाने पर भड़का विवाद, दो भाइयों ने तीसरे भाई की पीट-पीटकर की हत्या..दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चे को अस्पताल ले जाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने मिलकर युवक पर डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लोकनाथ विश्वकर्मा ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च की सुबह करीब 9 बजे उसके पुत्र कमलेश विश्वकर्मा के बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर दिनेश कुमार विश्वकर्मा बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गया था। इसी बात को लेकर कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा ने दिनेश से सवाल करते हुए विवाद शुरू कर दिया कि वह बच्चे को अस्पताल क्यों लेकर गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों भाइयों ने दिनेश विश्वकर्मा के साथ हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से दिनेश विश्वकर्मा की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कमलेश विश्वकर्मा (27) और अखिलेश विश्वकर्मा (32) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...