ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे: दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 9 की मौत.. 27 से अधिक घायल!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 से अधिक यात्री घायल हो गए। पहला हादसा जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां यात्री बस पलटने से 5 लोगों की जान चली गई। वहीं दूसरा हादसा बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रक की टक्कर से बस सवार 4 लोगों की मौत हो गई।

भाटापारा में ट्रक की टक्कर से बस सवार 4 की मौत

बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दरचुरा गांव के पास आरबीएस कंपनी की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे और बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जशपुर में बस पलटने से 5 की मौत

दूसरी घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, यात्री बस करडेगा से कुनकुरी की ओर जा रही थी। बस में करीब 24 से अधिक यात्री सवार थे। जैसे ही बस गोडाअंबा गांव के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस एक निर्माणाधीन मकान में घुसकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से कुनकुरी अस्पताल भेजा गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...