BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कपड़े बदल रही युवती का चोरी-छिपे बना रहा था वीडियो..विरोध करने पर भाई पर धारदार हथियार से हमला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और चिंताजनक घटना सामने आई है। यहां कपड़े बदल रही युवती का चोरी-छिपे मोबाइल से वीडियो बनाने का विरोध करने पर उसके भाई पर तीन युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 4 मार्च 2026 की शाम वह अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। शाम करीब 6:30 बजे जब वह वापस घर लौटी, तब उसकी बेटी ने बताया कि वह कमरे में कपड़े बदल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर मोबाइल फोन से चोरी-छिपे उसका वीडियो बना रहा था। बताया जा रहा है कि उसी समय युवती के छोटे भाई ने भी आरोपी को वीडियो बनाते हुए देख लिया। इसी बीच युवती की बुआ भी घर पहुंच गई। उन्हें देखते ही आरोपी मोनिस वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन बुआ ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया और मौके से निकल गया। पीड़िता के मुताबिक घटना के कुछ समय बाद रात करीब 7 बजे उसका बेटा घर के पास स्थित एक दुकान पर गया था। तभी मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंच गया। तीनों ने युवक को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान वासु हटकेश्वर ने किसी नुकीली धारदार वस्तु से युवक की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मोनिस और हनी ने भी हाथ-मुक्कों से उसके हाथ, पैर और पेट में मारपीट की। अचानक हुए हमले से युवक लहूलुहान हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तोरवा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी मोनिस हटकेश्वर, वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(3), 77 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर से लगे मंदिर हसौद का मामला; महानदी किनारे रेत में दफन मिला शव, पानी के विवाद में युवक की हत्य... प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान: गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से था आहत, मौके... बिलासपुर; तेज रफ्तार बस ने ली जान: एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की सड़क हादसे में मौत...बाइक के ... नाश्ते के पैसों को लेकर विवाद; मितानिन की ब्लेड से गला रेतकर हत्या...बीच-बचाव में आए पिता और बेटे पर... रजही डैम में डूबने से प्रयास स्कूल के छात्र की मौत...दोस्तों के साथ नहाने गया था, 7 घंटे बाद मिला शव... जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश; शरीर पर मिले चोट के निशान, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस जांच तेज... बिलासपुर में खाकी दागदार; घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा थाने का प्रधान आरक्षक सस्पेंड! सीपत; नाबालिग से शादी कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने भेजा जेल! सीपत में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार..चंगाई सभा में 'प्रलोभन' देकर धर्म परिवर्तन का खेल उजागर... Rफ्तार न्यूज की खबर का ताबड़तोड़ असर; कोनी थाने में कबाड़ माफिया की खातिरदारी करने वाले पुलिसकर्मियो...