ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

होली के रंग में खून; 24 घंटे में 4 बड़े अपराध..तीन की हत्या; कई आरोपी हिरासत में!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली पर्व के दौरान रायपुर ग्रामीण पुलिस के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। रंग-गुलाल, डांस और घरेलू विवाद जैसी छोटी बातों पर हुए झगड़े में तीन लोगों की हत्या हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रंग लगाने के विवाद में युवक की हत्या……

थाना आरंग क्षेत्र में रंग लगाने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार नीरज लोधी अपने दो दोस्तों के साथ साहू टी स्टॉल कलई चौक की ओर जा रहा था। साहूपारा स्थित संदीप किराना स्टोर के पास कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोककर रंग लगाने की कोशिश की। तीनों युवकों द्वारा मना करने पर संजू निषाद और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बाइक से नीचे गिराकर मारपीट करने लगे। इसी दौरान संजू निषाद ने हाथ में पहने लोहे के चूड़े से नीरज के सिर पर वार किया और फिर चाकू से उसके सीने पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर नीरज लोधी की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

घरेलू विवाद में भाई की हत्या……

थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मटिया में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। आरोपी कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने ही सगे भाई दिनेश कुमार विश्वकर्मा के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथ-मुक्के और डंडे से सिर पर प्राणघातक हमला किया, जिससे दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

डांस के विवाद में युवक की हत्या……

थाना खरोरा क्षेत्र के ग्राम मांठ में डांस करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान महिला आरोपी हीराबाई पटेल और दो नाबालिगों ने मोहित धीवर (20 वर्ष) पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं देवा वर्मा और कमलनारायण यादव पर हंसिया से वार कर उन्हें घायल कर दिया गया। दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने महिला आरोपी और दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है।

डांस के विवाद में चाकू से हमला……

थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास अटल आवास में डांस करने की बात को लेकर हुए विवाद में गोलू उर्फ कछुवा (20 वर्ष) ने लाला यादव (25 वर्ष) पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...