BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में गाय पर चाकू से हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज..सड़क पर विचरण कर रही गाय को किया घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने एक गाय पर धारदार हथियार से हमला कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर अपराध दर्ज कर लिया है। मंगला क्षेत्र में रहने वाले नितिश यादव ने सिटी कोतवाली थाने में गाय पर घातक हमला किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नितिश यादव, जो निजी नौकरी के साथ गौ सेवा का कार्य भी करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को दोपहर उन्हें सूचना मिली कि टिकरापारा निवासी अल्ताफ खान ने सड़क पर विचरण कर रही एक गाय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गाय का पिछला पैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे लगातार रक्तस्राव होने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घायल गाय को उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था की गई, वहीं मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। आवेदन में नितिश यादव ने बताया कि यह कृत्य न केवल पशु क्रूरता का गंभीर मामला है, बल्कि कानूनन दंडनीय अपराध भी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी। साथ ही कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....