BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर-गांजा के साथ 3 युवकों को दबोचा..थार कांड से जुड़ा निकला तार, प्रयागराज से मंगाई जाती थी नशीली खेप..BEO का लड़का निकला मुख्य आरोपी, पुलिस की जांच जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। सकरी टीआई विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 27 फरवरी को सूचना मिली कि हमीद अंसारी (33) निवासी तैयबा चौक तालापारा, आसमा सिटी मेण्ड्रा रोड पर पारदर्शी जिपर पुड़िया में ब्राउन शुगर लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में हमीद ने बताया कि वह अपने साथियों अमन तिवारी (24) निवासी अभिषेक नगर मंगला और ईशांत सिंह मंडलोई (24) निवासी रामा लाइफ कॉलोनी सकरी के माध्यम से प्रयागराज से ब्राउन शुगर और गांजा मंगवाता था। उसने यह भी बताया कि नशीली सामग्री ईशांत मंडलोई के घर में रखी जाती थी। पुलिस ने रामा लाइफ सिटी स्थित मकान की तलाशी ली, जहां से 25 ग्राम गांजा, 4 नग चिलम और 2 लाइटर जब्त किए गए। हालांकि तलाशी के दौरान किसी प्रकार का पिस्टल या अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। मौके पर अमन तिवारी को भी अभिरक्षा में लिया गया।

थार कांड से जुड़ा ईशांत, पहले से जेल में……

गौरतलब है कि ईशांत सिंह मंडलोई एक दिन पहले हुए चर्चित थार कांड में भी आरोपी है। उक्त मामले में पुलिस ने तेज रफ्तार थार वाहन में चाकू लहराते घूम रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार हुए थे, जबकि ईशांत फरार था। बाद में वह आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है। ईशांत के परिवार की पृष्ठभूमि भी चर्चा में है, उसकी मां बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) हैं और पिता सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। आरोपी हमीद अंसारी और अमन तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....