ChhattisgarhRaftaar News Cg

स्कूल पहुंचते ही छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से गांव में दहशत, घर में सामान्य, हैरान कर देने वाला मामला…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) खैरागढ़ जिला के छुईखदान विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला खैरबना में बीते करीब 15 दिनों से अजीब स्थिति बनी हुई है। स्कूल पहुंचते ही कई छात्राओं को चक्कर आना, घबराहट और बेहोशी जैसी समस्याएं हो रही हैं। अब तक 20 से 25 छात्राएं इससे प्रभावित हो चुकी हैं, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिन छात्राओं ने कुछ दिन स्कूल आना बंद किया, उनकी तबीयत पूरी तरह सामान्य रही। लेकिन जैसे ही वे दोबारा स्कूल आईं, फिर से वही लक्षण दिखने लगे। इस वजह से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल में कई दिनों तक मेडिकल कैंप लगाया गया। प्रभावित छात्राओं की ब्लड जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य परीक्षण किए गए, लेकिन सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गईं। किसी भी शारीरिक बीमारी के संकेत न मिलने से मामला और उलझ गया। स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने इसे मास हिस्टीरिया यानी सामूहिक मानसिक प्रभाव का संभावित मामला बताया है। जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल के अनुसार, कई बार डर या तनाव के कारण बच्चे एक-दूसरे को देखकर वही लक्षण महसूस करने लगते हैं, जो स्कूल जैसे सीमित माहौल में तेजी से फैल सकता है। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। छात्राओं की काउंसलिंग की जा रही है और अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि बच्चों का डर और तनाव कम किया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....