BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में सरेआम चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार..राहगीरों को डरा रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मधुबन रोड दयालबंद क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को मुखबिर से मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शुभम बैस नामक युवक मधुबन रोड दयालबंद के पास आम रास्ते पर चाकू लहराते हुए लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और आरोपी शुभम बैस (26 वर्ष) निवासी मधुबन रोड मुक्तिधाम कृष्ण गौशाला के पास, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के कृत्य को गंभीर मानते हुए उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर लोगों में भय उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...