ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 73 किलो गांजा बरामद…..

जगदलपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर पुलिस ने एक ट्रक से 73 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक मुराद साह (30) ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। वह नगरनार इलाके से गुजर ही रहा था कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। ASP महेश्वर नाग ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है ताकि नशे के कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...