BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सीपत; होली से पहले एक्शन मोड में आई सीपत पुलिस, हुड़दंगी गिरफ्तार..बारात में विवाद के बाद तीन गुटों में बंटे युवकों ने गाड़ियों के शीशे फोड़े!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली त्योहार नजदीक आते ही जिले में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में सीपत थाना क्षेत्र के नवाडीह में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जमकर हुड़दंग और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। हुड़दंगी युवकों ने सीपत–बलौदा मुख्य मार्ग पर राहगीरों को रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार नवाडीह चौक स्थित साहू परिवार में विवाह कार्यक्रम चल रहा था, जहां मोपका से बारात आई हुई थी। रात करीब 11 बजे ग्रामीणों और बारातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद गांव के कुछ युवक आक्रोशित होकर मुख्य मार्ग पर उतर आए और उत्पात मचाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब डेढ़ दर्जन युवक तीन गुटों में बंटकर नवाडीह चौक, सीताराम हार्डवेयर और हंसा पेट्रोल पंप के पास खड़े हो गए। उन्होंने राहगीरों को रोककर अभद्रता की और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी गई, जिससे देर रात मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। करीब रात 2 बजे तक चली कार्रवाई के बाद सीपत निवासी दो युवकों शनि सिंह चौहान उम्र 20 वर्ष पिता अर्जुन चौहान और देवेंद्र खरे उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 3(5), 324(4) सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य फरार युवकों की तलाश जारी है। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा का कहना है कि होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...