ChhattisgarhRaftaar News Cg

अश्लील कार्यक्रम की अनुमति पड़ी भारी, गरियाबंद के डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम निलंबित…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) शासन ने गरियाबंद जिले के डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम उस्माल में आयोजित एक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य और आपत्तिजनक गतिविधियों के मामले को लेकर की गई है। जानकारी के अनुसार 5 से 10 जनवरी 2026 के बीच आयोजित तथाकथित ओपेरा कार्यक्रम को नियमों के विरुद्ध अनुमति दी गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि 9 जनवरी की रात डिप्टी कलेक्टर स्वयं कार्यक्रम में मौजूद थे और आपत्तिजनक गतिविधियों के बावजूद कार्यक्रम को नहीं रोका गया। इस कार्यक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जांच रिपोर्ट में दोष सिद्ध होने के बाद शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान डिप्टी कलेक्टर का मुख्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....