BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO: मस्तूरी में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, विरोध करने पर परिवार पर हमला..कब्जे के प्रयास का आरोप, मारपीट में कई घायल; एफआईआर दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अपनी जमीन देखने पहुंचे एक व्यक्ति और उसके परिवार के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गतौरा निवासी आशु कारवानी 24 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे अपने परिजनों के साथ जनकपहरी स्थित अपनी जमीन का जायजा लेने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद बोधीराम राठौर अपने साथियों के साथ उक्त भूमि को दीवार खड़ी कर घेरने का कार्य कर रहा था। जब आशु कारवानी ने जमीन अपनी होने का दावा करते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पीड़ित का आरोप है कि बोधीराम राठौर ने अपने बेटे और नाती को मौके पर बुलाकर जमीन पर कब्जा करने की बात कही तथा अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर कथित रूप से हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई, जिससे आशु कारवानी के चेहरे, सीने और बाएं घुटने में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी सास के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने का आरोप है, जिससे उनकी कमर में चोट आई है। घटना के समय आसपास के कई ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा और सुना। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि जमीन संबंधी दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच उपरांत आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...