BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में मुरूम माफिया का आतंक: दिनदहाड़े अवैध खनन जारी; ग्रामीणों का आरोप, कार्रवाई से पहले ही भाग जाते हैं चोर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में खनिज चोरी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक दावों के बावजूद मुरूम माफिया खुलेआम सक्रिय हैं और दिनदहाड़े अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत लोखंडी का है, जहां पोकलेन मशीनों के जरिए अवैध रूप से मुरूम की खुदाई की जा रही है। ग्रामीणों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, खनिज चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब वे बिना किसी भय के खुलेआम चोरी कर रहे हैं। सरपंच अयोध्या देवांगन और ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि वे चार से पांच बार खनिज विभाग को लिखित और मौखिक जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी कार्रवाई के लिए टीम पहुंचती है, उससे पहले ही खनिज माफिया मौके से फरार हो जाते हैं। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि खनिज विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। वहीं, इस पूरे मामले पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन संसाधनों और समय की सीमाओं के कारण हर जगह एक साथ पहुंच पाना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस अवैध गतिविधि का विरोध करें, तभी इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि किसी के पास अधिकारियों की संलिप्तता के ठोस सबूत हैं, तो उन्हें सामने लाया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर में लगातार सामने आ रहे अवैध खनन के मामले प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। अब देखना यह होगा कि माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम कब उठाए जाते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...